फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two along with lady commits suicide

विवाहिता समेत दो के फंदे से लटके मिले शव

Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
two along with lady commits suicide
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। संदिग्ध हालातों में एक विवाहिता समेत दो के शव फंदे से लटकते मिले। दो अलग-अलग घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मामले में मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की प्रताड़ना का आरोप लगाया। दोनों घटनाएं जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

पहली घटना में थाना क्षेत्र के मुनीमबाद निवासी हुकुम सिंह की पत्नी दीपा यादव (30) का शव बृहस्पतिवार की दोपहर घर में ही साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता वासुदेव यादव ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप दामाद पर लगाया। जिस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ही फैजुल्लागंज की है। शहर से सटे मोहल्ले के निवासी फारूख (35) का पत्नी जीनत से बुधवार को विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। बृहस्पतिवार को फारूक छत के ऊपर रखे टिनशेड के नीचे फंदे से झूलता मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि विवाहिता के मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि दूसरी घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed