{"_id":"68281378e9eef5d54d03f10a","slug":"truck-hits-e-rickshaw-in-barabanki-two-killed-including-teenager-while-seven-people-injured-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, किशोरी सहित दो की मौत...सात लोग घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, किशोरी सहित दो की मौत...सात लोग घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे घर
Sat, 17 May 2025 10:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 10:11 AM IST
सार
बाराबंकी में ट्रक ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी सहित दो की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा के आगे मेडवा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान गुड़िया और रेशमी के रूप में हुई है। घायलों में एक महिला, उसके दो मासूम बच्चे, दो किशोरियां और अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी: पूरा प्रदेश तपिश-लू की चपेट में, बांदा में पारा 46 के पार पहुंचा, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
विज्ञापन
हादसे में घायल 10 वर्षीय सचिन को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन, वह हादसे के बाद से काफी डरा हुआ है। उसने बताया कि ट्रक ने सामने से टक्कर मारी थी। सूचना पर सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि सभी लोग सफदरगंज क्षेत्र के उधौली गांव में शादी समारोह में गए थे। देर रात वहां से लौट रहे थे। वह लोग असंदरा थाना क्षेत्र के अपने गांव चंद्रभान पुरवा जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।