{"_id":"6827d5df27a3128e8e015240","slug":"up-the-entire-state-is-in-the-grip-of-heat-wave-mercury-crossed-46-in-banda-alert-issued-for-these-district-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूरा प्रदेश तपिश-लू की चपेट में, बांदा में पारा 46 के पार पहुंचा, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूरा प्रदेश तपिश-लू की चपेट में, बांदा में पारा 46 के पार पहुंचा, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Sat, 17 May 2025 05:48 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 17 May 2025 05:48 AM IST
सार
Weather of UP: यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। शुक्रवार को बांदा में तापमान 46 के पार चला गया। आज 22 जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूपी में प्रचंड गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भीषण गर्मी से तप रहा है। शुक्रवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा देशभर में सबसे गर्म रहा। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दक्षिणी यूपी, बुंदेलखंड के साथ ही आगरा और अलीगढ़ क्षेत्र में गर्मी और लू का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा शुक्रवार को बहराइच, बलरामपुर में बूंदाबांदी हुई।
शनिवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के 22 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। तराई के आठ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बांदा के सबसे गर्म होने का कारण बताया कि मध्य भारत के ऊपर प्रति चक्रवात की वजह से गर्म हवाओं का अधोगमन है। रेडिएटिव हीटिंग और संवेदी ऊष्मन साथ-साथ हो रहा है। गरम पछुआ भी तपिश में इजाफा कर रही है।
इन जिलों में लू की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
यहां बूंदाबांदी की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां पारा 45 पार
प्रयागराज -45.4 डिग्री
कानपुर- 45.2 डिग्री,
झांसी - 45.1 डिग्री,
वाराणसी और हमीरपुर - 45 डिग्री
कानपुर- 45.2 डिग्री,
झांसी - 45.1 डिग्री,
वाराणसी और हमीरपुर - 45 डिग्री
46.2 डिग्री के साथ बांदा रहा देश में सबसे गर्म
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने देश में सर्वाधिक गर्म रहे बांदा के कारणों के बारे में बताया कि मध्य भारत के ऊपर प्रति चक्रवात की वजह गर्म हवाओं का अधोगमन हो रहा है। साथ ही विकिरणीय ऊष्मन (रेडिएटिव हीटिंग) और संवेदी ऊष्मन साथ-साथ हो रहा है। साथ ही गरम पछुआ भी तपिश में इजाफा कर रही है।
Weather Updates: ओडिशा में बिजली से नौ लोगों की मौत; जम्मू से UP, राजस्थान से मध्य प्रदेश तक दिखेगा लू का कहर
इस तीखी गर्मी से बचने को सुझाए उपाय
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि गर्म हवा के थपेड़ों से बचाव के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में खूब पानी पिएं। बाहर निकलें तो कॉटन के अंगोछे से सिर ढक कर रखें। हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहनें। खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें।