{"_id":"60cf833e8ebc3e332124541f","slug":"truck-driver-dies-in-accident-barabanki-news-lko583390939","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहले से खराब खड़े ट्रक में पीछे से प्याज लादकर जा रहा ट्रक घुस गया। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के हाईवे पर कल्याणी नदी के निकट लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रहे ट्रक का टायर पंक्चर हो जाने के कारण चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर पंक्चर बनवाने के लिए दुकान पर गया था। इसी बीच लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा प्याज लदा दूसरा ट्रक हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रक का चालक प्रह्लाद दुबे (50) निवासी ग्राम चकरी थाना धरौली जिला सिवान बिहार उसी में फंस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल सच्चिदानंद राय ने बताया कि खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक घुस गया जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।