फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck collision injured bike riders couple

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

Wed, 03 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 03 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Truck collision injured bike riders couple
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर बाइक सवार एक दंपती ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बनीकोडर लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबहि करीब 11 बजे थाना दरियाबाद के कस्बा दरियाबाद निवासी उस्मान (17) पुत्र नूरमोहम्मद अपनी पत्नी साहिमा बानो (24) के साथ बाइक से ससुराल कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बोदवा जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर टडिया गांव के निकट दुर्गा मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर करीब डेढ़ सौ मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साहिमा बानो तो ट्रक की टक्कर लगने के बाद उछलकर दूर जा गिरी लेकिन उस्मान बाइक के साथ घिसटता चला गया। ट्रक चालक ने बाइक फंसी देख गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी कर भाग निकला। जिससे करीब आधा घंटा जाम की स्थित बनी रही।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर समाजवादी 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को सीएचसी बनीकोडर लाया गया जहां पर साहिमा बानो का पैर टूटा होने के साथ दोनों लोगों की गंभीर स्थित देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टी पी सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आया गया है। चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed