फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Triple Talaq

अश्लील वीडियो बनाने का विरोध पर दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Wed, 24 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Triple Talaq
बाराबंकी। एक विवाहिता के पति ने उसके पिता के सामने ही उसे तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति पर भी ये आरोप जड़ा कि वह नशे का इंजेक्शन लगाकर उसका अश्लील वीडियो बनाता था। उधर पुलिस ने इस मामले में ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मसौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का सात महीने पहले ही एक निकाह हुआ था। उसकी पत्नी का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति उसको दहेज के लिए परेशान करता था और चार दिन पहले उसके पिता के सामने ही ट्रिपल तलाक दे डाला।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पीड़िता के पिता के मुताबिक निकाह के बाद दामाद तीन लाख रुपए और बाइक की मांग करता था। युवती के मुताबिक उसके पति की मोबाइल की दुकान है। वह अक्सर नशे के इंजेक्शन लगाकर मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बनाता और इंटरनेट पर डालने की धमकी देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मुताबिक एक दिन मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में पति व ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed