{"_id":"676f039b808ccbeef7084b34","slug":"tribute-paid-to-former-prime-minister-with-tearful-eyes-barabanki-news-c-315-1-slko1012-130562-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पूर्व प्रधानमंत्री को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पूर्व प्रधानमंत्री को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Sat, 28 Dec 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भारत को सशक्त देश बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो कार्य किए वे सदैव अमिट रहेंगे। उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री की याद में शुक्रवार को कई स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
युवा सपा नेता वैस सलमानी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का देश निर्माण में बहुत अहम योगदान रहा है, उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा व पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं गुरुसिंह सभा लाजपत नगर में भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अरदास कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में सरदार चरनजीत सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह, सरदार मनमीत सिंह व सरदार राजदीप सिंह आदि शामिल रहे।