Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Transformer not changed even after six months

Barabanki News: छह माह बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर

Mon, 21 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 21 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Transformer not changed even after six months
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ सीमा के करीब स्थित लालपुर गांव में वैसे तो बिजली आपूर्ति भी नगरीय क्षेत्र की है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लोगों की हालत ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर है। यहां छह माह बाद भी फुंका हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन


लालपुर गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर छह माह पहले फुंक गया था। इसको बदलने की जगह करीब एक दर्जन कनेक्शन 10 केवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर में जोड़ दिए गए। इससे एक ट्रांसफार्मर पर भार अधिक भार पड़ने से रोज घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन


शनिवार की भोर तेज हवा से पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। नगर क्षेत्र की बिजली शाम सात बजे बहाल होने पर लालपुर गांव में भी उजाला हुआ लेकिन यह कुछ देर तक ही रहा। ट्रांसफार्मर खराब होने से यहां पूरी रात बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार किलोवाॅट का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता शिवमोहन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी में पंखा व कूलर बंद होने से परिवार की हालत खराब है। सबमर्सिबल पंप न चलने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उदयशंकर, राज त्रिवेदी व ज्योतिशंकर आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि फोन तक बंद होने से कहीं बात नहीं हो पा रही है।

उपखंड कार्यालय पर शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed