फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Transfer of four inspectors including Kotwal of Deva.

Barabanki News: देवा के कोतवाल समेत चार इंस्पेक्टरों का तबादला

Sat, 03 Feb 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Transfer of four inspectors including Kotwal of Deva.
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले के देवा के कोतवाल समेत चार पुलिस इंस्पेक्टरों का गैर जिला तबादला हो गया है। एसपी ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय को देवा का नया कोतवाल बनाया है। देवा के कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह व हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अब्दुल रहमान खान को सुल्तानपुर जिला स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


जबकि फतेहपुर कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर नंद हौसला यादव को अमेठी व पुलिस कार्यालय के प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर रामकृपाल सिंह को अयोध्या जिला भेजा गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इन इंस्पेक्टरों का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था। वहीं देवा में खाली हुई कोतवाल की कुर्सी पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय को तैनात किया गया है। दो महीने पहले जैदपुर के कोतवाल रहते हुए एक दुकान को ढहाने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनिल को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed