{"_id":"61044a3c8ebc3ec0c329530d","slug":"transfarmer-barabanki-news-lko589214846","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर पार्क में ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर पार्क में ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सतरिख नाका चौराहे के सुंदरीकरण के नाम पर बिजली के ट्रांसफार्मर को हटाकर प्रशासन द्वारा आंबेडकर पार्क में लगाने को लेकर नाराज डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मिला और उनको एक ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ता मंच के जिला संयोजक आरपी गौतम ने कहा कि सत्ता के कुछ जातिवादी दूषित मानसिकता के नेताओं के प्रभाव में प्रशासन ने बिना कुछ सोचे समझे बिजली के ट्रांसफार्मर को पार्क की बाउंड्री के अंदर यह कहकर लगा दिया गया कि चौराहे के सुंदरीकरण में ट्रांसफार्मर बाधा है। पार्क के बाई तरफ पीडब्लूडी की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण है।
प्रशासन द्वारा यदि अवैध निर्माण को हटा दिया जाए तो निश्चित रूप से राहगीरों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी और ट्रांसफार्मर को भी पार्क के बजाय दूसरी तरफ लगाया जा सकता है। मंच ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि यदि इस मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो लखनऊ तक जन आंदोलन करने के लिए संगठन मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में संतराम, विनय पाल, के के गौतम आदि शामिल रहे। (संवाद)