{"_id":"60e89d868ebc3e7375213596","slug":"transfarmer-barabanki-news-lko586229153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में तीसरी बार फुंका ट्रासंफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में तीसरी बार फुंका ट्रासंफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघटेर (बाराबंकी)। चार दिन में तीसरी बार ट्रांसफार्मर फुंक गया। भीषण गर्मी में बिना बिजली कस्बे की करीब डेढ़ हजार आबादी परेशान है। स्थाई समाधान खोजने में पावर कॉर्पोरेशन द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है जिससे कस्बे के लोगों में नाराजगी है।
विकासखंड निंदूरा के कस्बा टिकैतगंज में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से कनेक्शन बहुत हैं जिससे ये आएदिन ओवरलोड हो जाता है। भीषण गर्मी में डिमांड बढ़ने से ट्रांसफार्मर लगाने के कुछ दिन बाद ही फुंक जा रहा है। दो माह पहले टिकैतगंज में लगा ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। जिसे एक सप्ताह बाद बदला गया। इसके बाद लो वोल्टेज की भी समस्या होने लगी। लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
इसी ट्रांसफार्मर से बीती पांच जुलाई को तेल रिसाव शुरू हुआ, जानकारी दी गई मगर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। विभागीय उदासीनता के चलते ट्रांसफार्मर छह जुलाई को फुंक गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। ट्रांसफार्मर को लेकर धरना-प्रदर्शन कर चेतावनी दी गई। जैसे-तैसे सात जुलाई को ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन लगाने के कुछ देर बाद ही फुंक गया। आठ जुलाई को तीसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन उसमें भी तेजी से तेल रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
कस्बावासियों ने इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा और देर रात ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गर्मी में कस्बे की करीब डेढ़ हजार आबादी परेशान रही। कस्बेवासियों ने कहा कि गुणवत्तापूूर्ण उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता है जिससे ट्रांसफार्मर लगने के कुछ देर बाद ही फुंक जाता है।
इससे कस्बवासियों में नाराजगी भी है। आमिर क़िदवई, संदीप सोनी, रामनरेश, विवेक कुमार, शफीक अहमद आदि कस्बावासियों का कहना है कि यदि चौबीस घंटे में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस बाबत पावर कॉर्पोरेशन के जेई ऐहत्शाम सुल्तान का कहना है कि जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाएगा और देर रात तक बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी।