{"_id":"5ec2c7988ebc3e909943aed5","slug":"train-barabanki-news-lko5221570116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे 3022 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे 3022 श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में फंसे 3022 कामगार दो स्पेशल ट्रेनों से जिले में पहुंचे। रविवार आधी रात को शडर के स्टेशन पर पहुंची ट्रेनों में सवार श्रमिकों का राजस्व विभाग की टीमों ने ब्योरा एकत्र किया। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। सोमवार सुबह श्रमिकों को बसों के जरिए उनके जिलों को भेजा गया। इस मौके पर एसडीएम सदर के साथ कई अधिकारी व कर्मचारी स्टेशन पर मुस्तैद रहे।
महाराष्ट्र से चली एक स्पेशल ट्रेन रविवार रात 12.30 बजे शहर के स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में 14 सौ श्रमिक सवार थे। इसके बाद दूसरी ट्रेन सोमवार तड़के 3.35 बजे आई। इस ट्रेन में 1622 कामगार सवार थे। ये सभी गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, गोंडा, देवरिया, कासगंज, अंबेडकरनगर आदि जनपदों के रहने वाले हैं। स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला के मुताबिक दोनों के रविवार शाम को आने की सूचना मिली थी। उसके मुताबिक तैयारियां की गईं लेकिन शाम को समय बदल गया। देर रात ट्रेनों के आने की सूचना प्रवासी श्रमिकों के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। राजस्व और स्वास्थ्य विभाग टीमों के साथ संबंधित अधिकारी रात 10 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। दो अलग-अलग ट्रेनों से आए श्रमिकों का राजस्व विभाग की टीमों ने विवरण दर्ज किया।
उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान श्रमिकों को भोजन-पानी का भी इंतजाम किया गया। सोमवार सुबह श्रमिकों को उनके जिलों में भेजने की तैयारियां शुरू कर दी गई। दोपहर तक सभी श्रमिकों को बसों के जरिए उनके-उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। ट्रेनों से बड़ी संख्या में कामगारों के लौटने के चलते स्टेशन पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। एसडीएम सदर अभय पांडेय ने बताया कि रविवार आधी रात के बाद दो स्पेशल ट्रेनों से महाराष्ट्र से आए 3022 श्रमिकों की जांच की गई। रेलवे स्टेशन पर उतारे गए। सोमवार सुबह सभी श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया।