फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   train

चार घंटे खड़ी रही श्रमिक स्पेशन ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

Sun, 17 May 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
train
बाराबंकी। लुधियाना से गोंडा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार रात बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रहने पर उसमें सवार मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने श्रमिकों को शांत कराया और ट्रेन आगे रवाना कराई। बताया गया कि गोंडा से सिग्नल नहीं मिलने के चलते ट्रेन को रोका गया था।
विज्ञापन

एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन लॉकडाउन के चलते पंजाब में फंसे मजदूरों को लेकर शनिवार को गोंडा जा रही थी। शाम करीब पांच बजे ट्रेन बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद रूक गई। स्टेशन पर ट्रेन करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार श्रमिक परेशान होने लगे। काफी इंतजार के बाद भी ट्रेन नहीं चली तो श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे श्रमिकों का आरोप था कि ड्राइवर व गार्ड ड्यूटी का समय पूर होने पर गाड़ी को खड़ी कर चले गए थे। श्रमिकों के हंगामे की जानकारी पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। इस बीच पहुंचे दूसरे ड्राइवर व गार्ड से ट्रेन को रात नौ बजे रवाना किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि लुधियाना से गोंडा जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के गार्ड व ड्राइवर की ड्यूटी आठ घंटे बाद चेंज होती है। दूसरे गार्ड व ड्राइवर के आने पर ट्रेन को रवाना किया गया। गोंडा से सिग्नल न मिल पाने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। इससे करीब चार घंटे ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed