फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   traffic signal

शहर में मिलेगी जाम से राहत, लगी ट्रैफिक लाइट

Fri, 13 Aug 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
traffic signal
बाराबंकी। शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए काम और तेज हो गया है। लोगों को राजधानी लखनऊ जैसे ट्रैफिक इंतजाम दिखेंगे, वहीं इसका पालन न करने वाले वाहन चालकों को कार्रवाई की जद से भी गुजरना पड़ेगा। शहर के पांच चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगनी है। इसका काम तेजी से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

शहर में पहली बार बेहतर यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे है। इसके तहत पांच चौराहों देवा तिराहा, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा, रामनगर तिराहा व एलआईसी चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जानी है। देवा तिराहे पर यह लाइटें लगाई जा चुकी है, जबकि अन्य चौराहों पर लाइटें लगाने का काम भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटें लगने से अच्छी तरीके से यातायात का संचालन होने से जाम से निजात मिलेगी व लोगों को बेवजह जाम में फंसकर समय की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी। अभी तक शहर में बेतरतीब फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों की भी राह अब आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों पर लगने वाली ट्रैफिक लाइटों का सिग्नल तोड़ने पर वाहन का चालान घर पहुंच सकता है। इसके लिए प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी योजना बन रही है। ऐसे में सुगम यातायात के साथ क्राइम कंट्रोल में भी पुलिस को मदद मिल सकेगी।

शहर के पांच चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगने का काम शुरू हो चुका है। इससे बेहतर तरीके से यातायात व्यवस्था का संचालन हो सकेगा। जल्द ही ट्रैफिक लाइट लगने का काम पूरा होने के बाद इससे ट्रैफिक का संचालन शुरू कराया जाएगा।
- अवनीश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed