फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Traffic on Lucknow-Ayodhya Highway completely closed restrictions imposed on bike and pedestrian also

मुसाफिर भटक रहे हैं: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद, बाइक-पैदल भी लगाई गई पाबंदी; हजारों लोग फंसे

Wed, 24 Jan 2024 12:43 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 12:43 AM IST
सार

लखनऊ अयोध्या हाईवे पर रोजाना टोल टैक्स देने वाले करीब 20000 वाहन गुजरते हैं। अयोध्या में भारी भीड़ भरने के बाद भी डायवर्सन के कारण बीते तीन दिन में केवल 7000 वाहनों की आवाजाही हो सकी है। अहमदपुर स्थित टोल प्लाजा पर एक करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Traffic on Lucknow-Ayodhya Highway completely closed restrictions imposed on bike and pedestrian also
खनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातायत पूरी तरह बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन मंगलवार सुबह उमड़े जन सैलाब के कारण हड़कंप मच गया। इसे लेकर सुबह ही लखनऊ अयोध्या हाईवे पर यातायत पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अयोध्या की ओर पैदल जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। बसों को भी रोक दिया गया। एडीजी यातायात बीडी पाल्सन को हाईवे पर आकर कमान संभालनी पड़ी। गोरखपुर जाने वाले सभी वाहनों को बहराइच मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। अयोध्या व गोरखपुर की ओर जाने वाले हजारों लोग हाईवे पर ही फंसे रहे। 

विज्ञापन

सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया था। इसके बाद से लोगों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया। रात में हजारों वाहन अयोध्या गए। सुबह 10:00 बजे अयोध्या में भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था फैलने लगी तो अचानक शासन से निर्देश मिले कि हाईवे पर यातायात बंद कर दिया जाए। जिसके बाद शहर के बाहर से चौपुला तिराहे पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी को सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह कई थाना प्रभारी और कर्मियों के साथ हाईवे पर आ गए पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे पर आ गए। पुलिस कर्मियों ने हाइवे पर खड़े होकर सुरक्षा घेरा बना दिया और यातायात पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान एडीजी यातायात बीडी पाल्सन बाराबंकी पहुंच गए। उन्होंने निर्देश दिए कि अयोध्या की तरफ किसी को न जाने दिया जाए। एडीजी ने सफेदाबाद से लेकर रामसनेहीघाट तक निरीक्षण करने के बाद अयोध्या की ओर चले गए। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह भी हाईवे पर ही मौजूद रहे। इस दौरान गोरखपुर, बस्ती, बिहार जाने वाले वाहनों और बसों को बहराइच हाईवे पर किया गया। सीओ बीनू सिंह लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंस करती रही। हाईवे पर अचानक यातायात पूरी तरह बंद होने से लखनऊ व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर अयोध्या पहुंच रहे हजारों वाहनों को या तो वापस लौटना पड़ा या फिर हाईवे किनारे ही कहीं रुक जाना पड़ा। दक्षिण भारत समेत विभिन्न राज्यों से आ रहे रामभक्त भी मजबूरी समझ रहे थे। कुछ लोगों ने पास दिखाया जिसे अमान्य कर दिया गया। कई मीडिया कर्मी व अयोध्या में कार्यक्रम करने वाले लोगों को बड़ी मुश्किल से जाने दिया गया।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या जाने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके पूरे प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस 24 घंटे हाईवे पर निर्धारित जगहों पर तैनात है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गोरखपुर जाने वाले वाहनों को बहराइच मार्ग से भेजा जा रहा है। स्थानीय निवासियों को भी जाने दिया जा रहा है। जिले की सीमाओं पर लगातार कैमरे से निगरानी हो रही है।

परीक्षार्थी व अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों को छूट
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्कूल कॉलेज के शिक्षकों और परीक्षार्थियों को ही जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा एंबुलेंस और ऐसे लोगों को भी जाने दिया जा रहा है जो अंतिम संस्कार में जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों को भी पुष्टि के बाद जाने दिया जा रहा है। ऑक्सीजन सिलेंडर व रसोई गैस सिलेंडर की गाड़ी भी नहीं रोकी जा रही है। जबकि लखनऊ की ओर से आने वाले कई अधिकारी और विशिष्ट लोगों को भी मजबूरी बता कर डाइवर्ट कर दिया गया।

पूरा दिन भटकते रहे यात्री, श्रद्धालु प्रतीक्षा में
यातायात बंद होने से हाईवे पर सफेदाबाद, बाराबंकी, चौपुला, दादरा, उधौली कोटवा सड़क सफदरगंज, अहमदपुर और रामसनेहीघाट में बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराशा हाथ लगी। हाईवे के किनारे जगह-जगह लोग झुंड के रूप में खड़े रहे। गैर राज्यों से आए लोगों की भाषा बोली भी समझ में नहीं आ रही थी। चंडीगढ़ के मंगेश गुप्ता, मध्य प्रदेश इंदौर के राहुल विश्वास, लोहाघाट उत्तराखंड के निमिष चंद्र ने कहा कि इतनी दूर से आए हैं तो अब दर्शन करके जाएंगे। भले ही रुकना पड़े।

टोल प्लाजा पर एक करोड़ से ज्यादा की चपत
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर रोजाना टोल टैक्स देने वाले करीब 20000 वाहन गुजरते हैं। अयोध्या में भारी भीड़ भरने के बाद भी डायवर्सन के कारण बीते तीन दिन में केवल 7000 वाहनों की आवाजाही हो सकी है। अहमदपुर स्थित टोल प्लाजा पर एक करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed