{"_id":"5fac314e8ebc3e9bc4246230","slug":"traffic-lights-will-be-installed-at-intersections-surveillance-from-cctv-barabanki-news-lko5498009101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चौराहों पर लगेगी ट्रैफिक लाइट, सीसीटीवी से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चौराहों पर लगेगी ट्रैफिक लाइट, सीसीटीवी से निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बिना बजट के शहर को खूबसूरत बनाने की दिशा में पुलिस व प्रशासन का एक प्रयास रंग लाता दिख रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। यह काम विज्ञापन कंपनी से हुए करार से संभव होगा। इसके बदले विज्ञापन कंपनी को चौराहे पर एक-एक बोर्ड लगाने की अनुमति दी जाएगी। जिसका प्रस्ताव भी जल्द ही नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पास किया जाएगा।
शहर की खूबसूरती, सुगम यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छह चौराहे ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे लैस होंगे। यह काम एक विज्ञापन कंपनी जल्द ही शुरू करेगी। पहले चरण में यह काम नाका सतरिख चौराहा व देवा तिराहे पर होगा। इसके लगने से शहर के चौराहों पर आए-दिन लगने वाले जाम से बदहाल होने वाली यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। ट्रैफिक के जवानों को कड़ी मशक्कत से भी निजात मिलेगी। चौराहों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे यातायात के नियम तोड़ने वाले व अपराधियों पर भी नजर रखेंगे।
इसका करार पुलिस व प्रशासन ने एक विज्ञापन कंपनी से 15 वर्षों के लिए किया है। इसके बदले कंपनी को चौराहे पर विज्ञापन के बोर्ड लगाने की अनुमति दी जाएगी। 15 साल तक विज्ञापन का बोर्ड लगाने वाली कंपनी ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी लगाने के साथ ही उसकी देखभाल भी डेढ़ दशक तक करेगी। इसको लेकर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होगा। इसके बाद यह काम दो माह के अंदर विज्ञापन कंपनी पूरा करेगी। सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि एक विज्ञापन कंपनी से शहर के मुख्य छह चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व कैमरे लगाने का करार किया गया है। मगर, पहले चरण में दो चौराहों पर यह काम दो माह में पूरा होगा।
विज्ञापन
जाम से मिलेगा छुटकारा
शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को कई बार अमर उजाला उठा चुका है। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार योजनाएं बनी। मगर, बजट के अभाव में यह कागजों तक सिमट कर रही गई। ऐसे में शहर में न सिग्नल लाइट लगी न कहीं जेब्रा लाइन बनी। अब एसडीएम व सीओ की पहल पर बिना बजट चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाने का सपना पूरा होता दिख रहा है। वह भी 15 साल तक फ्री मरम्मत के साथ, जो शहर की खूबसूरती, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण को लेकर काफी महत्वपूर्ण होगा। सिग्नल लाइट लगने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
बिना बजट के शहर के चौराहों की खूबसूरती, जाम की समस्या के साथ सुरक्षा की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत शहर के चौराहे पर ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह काम एक विज्ञापन कंपनी कराएगी, जिसके बदले उसे विज्ञान के बोर्ड लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसको लेकर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन से भी वार्ता हो गई है। बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया जाएगा। पहले चरण में नाका सतरिख व देवा तिराहे पर यह कार्य होगा।
- अभय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर