फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   traffic

सड़क पर भिड़े सांड़, बाधित रहा आवागमनन

Tue, 02 Feb 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
traffic
देवा (बाराबंकी)। नगर पंचायत देवा में आवारा पशुओं का आतंक पूरे चरम पर है। इसी के चलते सोमवार को देवा-कुर्सी रोड चौराहे पर दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। इनकी लड़ाई इतनी भयंकर थी कि वहां पर भगदड़ मच गई। बीचोबीच सड़क पर भिड़े सांड़ की लड़ाई के चलते करीब आधे घंटे तक देवा-कुर्सी रोड पर आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस ने किसी तरह सांड़ों की लड़ाई को छुड़वाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

नगर पंचायत देवा में गौआश्रय स्थल न होने के कारण आवारा पशुओं का आतंक विकराल रूप लेता जा रहा है। आए दिन इनकी चपेट में आकर लोग चोटिल हो रहे हैं। सोमवार शाम देवा-कुर्सी रोड चौराहे पर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इनकी लड़ाई धीरे-धीरे विकराल रूप लेती गई। कुर्सी रोड चौराहे से लेकर बड़का होटल तक दोनों सांड़ ने दौड़-दौड़ कर लड़ाई की।
विज्ञापन

जिसके चलते वहां पर राहगीर भाग खड़े हुए। यही नहीं करीब आधा घंटा तक चली दोनों सांड़ों की लड़ाई के चलते देवा-कुर्सी रोड मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने किसी तरह आपस में भिड़े पड़े सांड़ों को छुड़वाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई बाइक सवार राहगीर इनकी लड़ाई की चपेट में आते बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed