फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Traders protest against system

थोक गल्ला व्यापार नवीन मंडी  में शिफ्ट, दुकानें बंद कर प्रदर्शन

Tue, 28 Aug 2018 11:27 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 28 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against system
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

शहर की एक मात्र गल्ला मंडी को दो किमी. दूर शहर से बाहर नवीन मंडी में शिफ्ट कराने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं मंडी सचिव ने शासन के आदेश पर करीब 35 थोक गल्ला व्यापारियों का कारोबार नवीन मंडी से शुरू होने का दावा किया है। व्यापारियों ने शहर से दूर मंडी में कारोबार ले जाने के विरोध में अनिश्चित कालीन बंदी का ऐलान किया। शहर से गल्ला मंडी हटाने को लेकर शासन के आदेश पर मंडी सचिव ने व्यापारियों के साथ बैठक कर बीस दिन में अपना कारोबार नवीन मंडी से संचालित करने की नोटिस दिया था। पूरे दिन चले विरोध-प्रदर्शन के बीच करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित बताया जा रहा है। वहीं सचिव का दावा है कि करीब एक दर्जन व्यापारियों ने अपना कारोबार यहां से शुरू किया है।  

विज्ञापन


सतरिख नाका के पास लगने वाली पुरानी गल्ला मंडी को शासन के आदेश पर मंगलवार को नवीन मंडी में शिफ्ट कराया गया। इस पर गल्ला व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा काटा और दुकानें बंद कर दीं। दाल गुड़ व तेल एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने बेमियादी बंदी की घोषणा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष संजय निगम का कहना है कि यहां पर फुटकर व थोक के करीब 55 दुकानें हैं, जहां पर लंबे समय से गल्ला का व्यापार हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को मंडी सचिव ने जबरन गल्ला लदे वाहनों को नवीन मंडी खिंचवा ले गए। व्यापारियों का कहना है कि नवीन मंडी शहर से दूर होने, दुकानें काफी छोटी होने से व्यापार करना संभव नहीं है। व्यापारी पवन जैन का कहना है कि यहां के व्यापारी किसानों के बजाए सीधे कंपनियों से टैक्स अदाकर कारोबार करते हैं, हम लोगों का मंडी शुल्क तक नहीं पड़ता है तो फिर हम लोगों को मंडी में व्यापार करने के लिए दबाव क्यों बनाया जाता है। अगर हमारा कारोबार यहीं से न करने दिया गया तो सभी व्यापारी अनिश्चित कालीन बंदी जारी रखेंगे। इस मौके पर रविनन खजांची, लालता जायसवाल, फरीद, विजय गुप्ता, रोहित, कमलेश आदि शामिल रहे।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed