{"_id":"67993a3ff4a4b4528707baa5","slug":"took-over-ayodhya-from-barabanki-barabanki-news-c-315-1-brp1006-132297-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी से अयोध्या को संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी से अयोध्या को संभाला
Wed, 29 Jan 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
डायवर्जन की वजह से बहराइच हाइवे रामनगर चौराहे पर लगा जाम।
बाराबंकी। मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जाने वाले सभी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। यह रोक बुधवार को भी जारी रहेगी। अनियंत्रित वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए कई जगहों पर जहां डायवर्जन किए गए हैं वहीं, छह जगहों पर बैरियर लगाकर छोटे-बड़े सभी वाहनों को सीधे अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई है। हालात संवेदनशील देख डीएम-एसपी जहां रात को निगरानी करते रहे वहीं, सुबह एडीजी लखनऊ जोन एसबी शिरडकर ने भी पूरे हाईवे का जायजा लिया।
इस बीच बदले यातायात व्यवस्था से श्रद्धालु भटकते रहे। आम आदमी को 100 से 150 किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ी। नोकझोंक के बीच पुलिस उन्हें हालात से अवगत कराती रही।
मौनी अमावस्या के मौके पर कई राज्यों व यूपी के अधिकतर जिलों के लोग बाराबंकी से होते हुए अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 27 जनवरी से ही बड़े वाहनों के अयोध्या जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन सोमवार रात 10 बजे के बाद अयोध्या में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के आने से हालात बिगड़ने लगे। रात में आईजी प्रवीण कुमार ने समीक्षा की और सख्ती से डायवर्जन लागू करने की बात कही।
विज्ञापन
जिसके बाद आनन-फानन में छह-सात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ हाईवे पर लगा दिए गए। लखनऊ-बाराबंकी की सीमा पर, मोहम्मदपुर चौकी, चौपुला तिराहा, सफदरगंज, दिलोना व रामसनेहीघाट में पुलिस ने वाहनों को वापस लौटाना शुरू किया। बाराबंकी से कारों व अन्य छोटे वाहनों को भी बहराइच हाईवे पर डायवर्ट कर दिया गया। रातभर अलर्ट रहा। मंगलवार सुबह एडीजी जोन एसबी शिराडकर बाराबंकी पहुंचे। चौपुला, रामसनेहीघाट व सफदरगंज में यातायात डायवर्जन का हाल देखा। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने चौपुला पर कमान संभाली। पूरे दिन वाहनों को बहराइच हाईवे पर डायवर्ट किया जाता रहा। इससे नवीन मंडी, शहाबपुर व रामनगर में जाम के हालात रहे।
आज घर से निकल रहे हैं तो सावधान
लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने के बजाय बहराइच की ओर भेजा जाएगा। रामसनेहीघाट के आगे जाने पर पाबंदी है। यहां से वाहनों को हैदरगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, हैदरगढ़ की ओर से रामसनेहीघाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
टोल प्लाजा पर सन्नाटा, 20 लाख का नुकसान
यातायात डायवर्जन के कारण अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार को पूरे दिन सन्नाटे का माहाैल रहा। भार वाहनों पर पाबंदी के कारण एनएचएआई को करीब 20 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। टोल प्लाजा मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग परिवर्तन को लेकर एनएचएआई को कोई सूचना नही है।