फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Today, the market will remain closed throughout the district

आज बंद रहेंगे जिलेभर के बाजार

Mon, 04 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Mon, 04 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Today, the market will remain closed throughout the district
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए एक प्रतिशत उत्पाद कर को वापस लेने के लिए सराफा व्यापारियोें के समर्थन में सोमवार 4 अप्रैल को हो रहे जिला बंद को सफल बनाने के लिए शहर में विभिन्न संगठनों के व्यापारियों ने रविवार को बाइक रैली निकाली। व्यापारियोें ने शहर के प्रत्येक मार्गों से निकलकर वहां के दुकानदारों से बंदी को सफल बनाने की अपील की। 
विज्ञापन

 

 

बताते चलें कि सराफा व्यापारियों के समर्थन में जिले के समस्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चार अप्रैल सोमवार को प्रदेश बंद करने का एलान किया है। इस बंद को सफल बनाने के लिए रविवार को व्यापारियों ने शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी व महामंत्री अनिल रस्तोगी ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि हमारी मांगे जायज हैं और इनका समर्थन समस्त व्यापारी करें जिससे यह बंदी सफल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार जिलाध्यक्ष विनोद गाबा, प्रदीप जैन, जिला महामंत्री रविनन खंजाची नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि चार अप्रैल को पूरे जिले में एक भी दुकान नहीं खुलेगी। व्यापारियों ने कहा बंदी सफल होगी और सराफा संगठन की मांग पूरी न होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

 

इस रैली में संजय निगम, पुत्तनलाल मिश्रा, सुनील त्रिवेदी, सुशील गुप्ता, राजेश गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय शुक्ल, संजय शुक्ला, संदीप गुप्ता, ताज बाबा राइन, श्याम मोहन वैश्य, चरनजीत सिंह, प्रदीप पांडेय, विकास गुप्ता, विनय श्रीवास्तव आदि व्यापारी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed