फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tips to win Panchayat elections

पंचायत चुनाव जीतने का दिया मंत्र

Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tips to win Panchayat elections
बाराबंकी। भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने तीन जिलों के शीर्ष नेताओं के साथ करीब साढ़े पांच घंटे की बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों को परखा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतने का मंत्र भी दिया। संगठन महामंत्री ने कहा कि समर्पित और उत्साहित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्यों के विभिन्न आयामों में व्यक्तिगत रुचि लेने को कहा। संगठन महामंत्री रविवार को भाजपा कार्यालय पर हुई संगठन बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

संगठन महामंत्री ने अयोध्या, अंबेडकरनगर और बाराबंकी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान एक-एक कर नेताओं से उनके जिलों की प्रगति जानी तथा चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि किस प्रकार इस पंचायत चुनाव में जीत हासिल करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि पूरी मेहनत के साथ पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं और अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करें जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर जीत हासिल की जा सके।
करीब साढ़े पांच घंटे की मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री बाल योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुफ्त कोचिंग सुमंगला योजना, वृद्धावस्था/ किसान पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ एवं श्रमिक पंजीकरण योजना पर प्रत्येक जिले की बिंदुवार समीक्षा की।

पौधरोपण एवं टीकाकरण अभियान में तेजी लाने एवं जागरूकता अभियान को और सुदृढ़ करने के टिप्स दिए। कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पूर्व ही अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए संगठन को और मेहनत करने की जरूरत है। इस मौके पर अवध क्षेत्र प्रभारी अमर पाल मौर्य, जिला प्रभारी रामचंद्र कनौजिया, सांसद लल्लू सिंह, उपेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक सतीश चंद्र शर्मा, साकेंद्र प्रताप वर्मा, बैजनाथ रावत, शरद अवस्थी, मेयर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed