फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three people including former Pradhan were attacked on the way, one serious

Barabanki News: पूर्व प्रधान सहित तीन पर रास्ता रोक हमला, एक गंभीर

Mon, 11 May 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 11 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three people including former Pradhan were attacked on the way, one serious
बाराबंकी। पंचायत चुनाव की रंजिश व गुटबाजी में शनिवार देर शाम ग्राम पंचायत बरावां के पूर्व प्रधान मुकेश प्रताप सिंह व इनके पुत्र अंश सिंह सहित तीन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। सीएचसी से प्रधान पुत्र को गंभीर दशा में केजीएमयू लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रधान पक्ष के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुकेश प्रताप सिंह के अनुसार शनिवार देर शाम को कस्बा हैदरगढ़ स्थित दुकान बंद कर पुत्र अंश सिंह के साथ घर जा रहे थे। सुबेहा मार्ग पर बीजापुर गांव की पुलिया के पास पहले से घात लगाए लोगों ने रास्ते में कार खड़ी कर दी और रुकते ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की सूचना पर गांव से अस्पताल के लिए निकले आशीष पर गांव में ही हमला कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

हैदरगढ़ के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुकेश की शिकायत पर प्रधान समर्थक बृजेश सिंह इनके पुत्र आदर्श सिंह, भतीजे अर्पित सिंह, कुलदीप तिवारी, टिंकू, कुबेर पुरवा के लाखन सिंह, शिवराजपुर के धीरेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। शनिवार सुबह गांव में निर्माण कार्य देखने गए आदर्श सिंह से पूर्व प्रधान के परिवार का विवाद होने पर पुलिस से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed