{"_id":"6af7765c2940b7f3430a84d1","slug":"three-people-including-an-innocent-child-infected-with-dengue-and-admitted-to-hospital-barabanki-news-c-315-1-slko1014-184269-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक मासूम समेत तीन लोग डेंगू संक्रमित, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक मासूम समेत तीन लोग डेंगू संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
Sat, 14 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में डेंगू मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक मासूम समेत तीन लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। जांच रिपोर्ट आने और हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हरख निवासी चार वर्षीय बालक, बंकी निवासी 25 वर्षीय युवक और सूरतगंज निवासी 33 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सकों से इलाज कराने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सकों की सलाह से डेंगू की जांच कराई गई। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि और हालत बिगड़ने पर सभी को लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को गांवों में शिविर लगाकर जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।