फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three people dead from snakebite

सर्पदंश से बालक समेत तीन की मौत

Fri, 09 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 09 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three people dead from snakebite
snake bite
जिले में हैदरगढ़ व बेलहरा क्षेत्र में हुई सर्पदंश की घटनाओं में बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कस्बे के पूरे मित्तई निवासी युवती की सांप के डसने से मौत हो गई। घर के कमरे में सांप के डसने के बाद इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया था जहां मौत होने पर परिवारीजन उसे घर लेकर चले गए। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ कस्बे के पूरे मित्तई वार्ड के उदय राज की 18 वर्षीय पुत्री रानी बृहस्पतिवार को दिन में घर के कमरे में कार्य कर रही थी। कमरे के कोने में मौजूद सांप के अचानक डस लेने से वह मूर्छित हो गई। जानकारी पर परिवारीजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार की रात को कोतवाली क्षेत्र के लाही गांव में बाइस वर्षीय मोनिका सिंह पुत्री राम सिंह को सांप के डसने पर इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था। गंभीर अवस्था होने पर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बा के मोहल्ला बखरिया टोला निवासी गुड्डू का आठ वर्षीय पुत्र जाकिर बुधवार की शाम खेत गया था। यहां किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिवारीजनों को जब उसकी जानकारी हुई तो उसे किसी झाड़फूंक कराने ओझा के यहां ले गए। लेकिन जब जाकिर की हालत गंभीर हो गई तो परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। रास्ते में ही जाकिर की मौत हो गई। इमरजेंसी पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed