फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three lakh children will easily feed milk

तीन लाख बच्चों को आसानी से मिलेगा दूध

Mon, 04 Jan 2016 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे सेहतमंद हों, इसको लेकर हफ्ते में एक दिन बच्चों को दूध दिए जाने की योजना शासन के आदेश पर शुरू की गई थी लेकिन कनवर्जन कॉस्ट कम होने की वजह से योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी। अब ऐसा नहीं होगा प्रत्येक बुधवार को बच्चों को दूध दिया जाएगा। अब प्रति बच्चे के हिसाब से कनवर्जन कॉस्ट 3.64 रुपये से बढ़ाकर 6.16 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब साढे़ तीन लाख के आसपास बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत पका-पकाया भोजन दिया जाता है। इसके साथ शासन ने बच्चों को हफ्ते में एक दिन बुधवार को 2 सौ एमएल दूध दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। एक दो माह तो किसी तरह से इस आदेश का अनुपालन शिक्षकों ने कराया। लेकिन उन्हें जेब से रकम चुकता कर बच्चों को दूध पिलाना महंगा पड़ने लगा।
विज्ञापन


शिक्षकों ने इस समस्या से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा और कहा कि कनवर्जन कॉस्ट कम   होने की वजह से बच्चों को दूध पिला पाना संभव नहीं है। बीएसए ने इस    बात को शासन में रखी थी। शासन में शिक्षकों की समस्या को जायज मानते हुए एक दिन यानि बुधवार के दिन की कनवर्जन कॉस्ट बढ़ाकर दो गुनी कर दी है। इसके अलावा दूध की मात्रा में 50 एमएल की कटौती कर दी है। इसके साथ ही योजना को महत्वपूर्ण ढंग से संचालित किए जाने का आदेश बीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed