{"_id":"57682c004f1c1b9a60b4821a","slug":"three-killed-in-accident-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत, 4 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत, 4 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोठी सीएचसी में फर्श पर तड़पते रहे दुर्घटना में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में जहां तीन लोगाें की मौत हो गई है वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कोठी क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग स्थित बुधनई चौराहा पर सोमवार की सुबह दो बाइक आमने सामने भिड़ गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन सवार घायल हो गए।
लोगों ने घायलों को सीएचसी कोठी पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर होेने पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर एंबुलेंस के लिए घायल करीब डेढ़ घंटे तक तड़पते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली।
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से एक डीसीएम जा घुसी। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी का इलाज चल रहा है। हाइवे पर ही एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सिद्धौर प्रतिनिधि के अुनसार कोठी थानाक्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग स्थित बुधनई चौराहा पर सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार रामजस (37) पुत्र कैलाश निवासी लंबौवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसी गांव के देशराज व माता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
तीनों केसरगंज चौराहा से कोठी कस्बा से जा रहे थे। वहीं सामने से आ रही बाइक का चालक व बाइक पर सवार महिला कंचन वर्मा पत्नी राजकुमार निवासी मीरापुर गढ़ी थाना जैदपुर घायल हो गए। महिला की शिनाख्त उसके पर्स में मिले आई कार्ड से की गई जबकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
महिला कंचन के साथ रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। दुर्घटना के बाद हेलमेट दूर जा गिरा। लोगों ने घायलों को सीएचसी कोठी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने रामजस को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की हालत अधिक खराब होने से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद चारों घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में पल्हरी गांव के पास रविवार की देर रात हाईवे पर एक खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम जा घुसी। इस हादसे मेें डीसीएम चालक अंकित(23) पुत्र हरिशंकर निवासी केदारखेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव व खलासी लल्लन यादव(21) पिपरगंाव जिला कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को लोगों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हाईवे बाइपास पर ही रविवार देर रात किसी वाहन ने जयराम(29) पुत्र चिक्कन निवासी सिटीकी जिला संतकबीरनगर को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल जयराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जयराम पैदल थे या किसी वाहन पर, अभी इसका पता नहीं लग सका है।