फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three jailed for raising slogan of pakistan in prabhat pheri in barabanki all presented in sdm court

बाराबंकी: प्रभात फेरी में पाकिस्तान का नारा लगाने पर तीन को जेल, सभी को एसडीएम की कोर्ट में किया गया पेश

Thu, 18 Aug 2022 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 09:44 PM IST
सार

घुंघटेर थाना क्षेत्र के दीनपनाह गांव में मदरसा दारुल उलूम रासीदिया के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर 15 अगस्त के मौके पर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान प्रभात फेरी में पाकिस्तान के नारे लगाए गए।

विज्ञापन
three jailed for raising slogan of pakistan in prabhat pheri in barabanki all presented in sdm court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर मदरसे के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में पाकिस्तान के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो में नारेबाजी करने वाले मदरसा शिक्षक समेत तीन को पकड़ कर बृहस्पतिवार को एसडीएम की अदालत में पेश किया गया। जहां एसडीएम ने शांति भंग में तीनों को जेल भेज दिया।।          

विज्ञापन


घुंघटेर थाना क्षेत्र के दीनपनाह गांव में मदरसा दारुल उलूम रासीदिया के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर 15 अगस्त के मौके पर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान प्रभात फेरी में पाकिस्तान के नारे लगाए गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो की जांच की। इसमें चिन्हित बिहार के कटिहार जिले के मनताही निवासी मदरसा शिक्षक अब्दुल रउफ, सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र निवासी मो. वैस और घूंघटेर थाना क्षेत्र के बजगहनी निवासी नईम पकड़ कर एसडीएम की अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन


एसडीएम ने शांति भंग में तीनों को जेल भेज दिया है। एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया की स्वतंत्रता दिवस पर मदरसे द्वारा निकाली गई रैली मैं बच्चे हाथ में तिरंगा लिए हैं। इसके वायरल वीडियो में पाकिस्तान शब्द का जिक्र नारेबाजी में हुआ है। इसकी जांच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed