{"_id":"62474bc80f2c2c31fe799531","slug":"three-injured-barabanki-news-lko624173348","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार दुकानों में घुसी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार दुकानों में घुसी, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी दुकानों में घुस गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। दुकान और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बदोसरायं थाना क्षेत्र के कोटवाधाम चौराहे पर शुक्रवार सुबह हुआ।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कटरा निवासी मसीयुर रहमान अपने साथियों के साथ कार से अलियाबाद गये थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी तेज रफ्तार कार कोटवाधाम चौराहे के पास सड़क किनारे रखी पान की गुमटी और चाट के ठेले में जा घुसी। इस हादसे के बाद चौराहे पर अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
हादसे में दुकान पर बैठे अमानियापुर गांव निवासी राजेश दीक्षित और ठेले के पास खड़े असंद्रा के सरसा गांव निवासी शुभम कश्यप और शुभकरण घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी सिरौलीगौसपुर भेजवाया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान लोगों को पता लगा कि पुलिस कार छोड़ने की फिराक में है तो लोग उग्र हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा ने मामला शांत करवाया। संवाद