{"_id":"623e157218608376355c36e2","slug":"three-injured-barabanki-news-lko623139321","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के हमले में तीन घायल
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गांव में घर के बाहर सो रही दो महिलाओं सहित तीन पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घेर कर जानवर को मार दिया। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरैयां मजरे तेजवापुर गांव में शुक्रवार की भोर घर के बाहर सो रहे लोगों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इसमें जनकदुलारी, शीला देवी व त्रिभुवन लाल घायल हुए हैं। इनका शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर जानवर को लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया। घायलों का इलाज पास के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके की जांच की। बताते चलें कि बीते कई महीनों से क्षेत्र के गांवों में हिंसक जंगली जानवर के हमलों को लेकर दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग हरकत में आया लेकिन दिन बीतने से साथ ग्रामीणों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता रहा है। वन क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों पर हमला करने वाला जंगली जानवर बिज्जू है। संवाद