{"_id":"637a7e1bab5b2d24b541dd41","slug":"three-including-driver-died-in-road-accidents-barabanki-news-lko6581263168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चालक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चालक समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मालवाहन के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहदीपुर गांव निवासी संतोष कुमार (22) शनिवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक हेलमेट लगाए था।
उधर, बदोसराय थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा गांव निवासी अखिलेश वर्मा (35) खजुरी निवासी लल्लू नाग का मालवाहन चलाता था। वह लखनऊ से माल लोड कर दुकानों पर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार रविवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क पर खड़े डंपर से मालवाहन जा टकराया। हादसे में अखिलेश की मौत हो गई, जबकि माल वाहन पर खलासी के रूप में काम करने वाला दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मालवाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, असंद्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी सनद शुक्ल (50) रविवार को किसी कार्यवश घर से साइकिल से देवीगंज चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में घटमापुर गांव के आगे रामपुर मोड़ के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। आननफानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। असंद्रा थाना प्रभारी नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।