{"_id":"612159d28ebc3e79da56801f","slug":"three-died-in-road-accident-barabanki-news-lko5922896167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसो में बालिका समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसो में बालिका समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक बालिका की मौत हो गई जबकि उसका पिता घायल हो गया। वहीं दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल के पास शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। इस पर सवार सतरिख निवासी पासवान की मौत हो गई। वहीं दो और लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। दूसरा हादसा असंद्रा थाना क्षेत्र में हुआ जहां पर अपनी बेटी आरूषि (6) के साथ बाइक से जा रहे रमापति निवासी गढ़ीराखमऊ थाना जैदपुर को रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
इस हादसे में पिता व पुत्री दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां बेटी की मौत हो गई है। पुलिस हादसा करने वाले वाहन का पता लगा रही है। वहीं असंद्रा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में खलील (40) निवासी ग्राम दीपनाह बाइक से जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में खलील की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। (संवाद)