फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three died from corona

कोरोना से तीन की मौत, 45 मिले पॉजिटिव

Sat, 22 May 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
three died from corona
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर तीन और लोगों की जान चली गई। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना से 196 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 45 और पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। शुक्रवार को संक्रमण की चपेट में आकर सफेदाबाद के निकट ग्रीन सिटी निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिलने और हालत बिगड़ने पर तीन दिन पहले उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार कटरा निवासी एक महिला की लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर चार दिन पूर्व लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कोरोना संक्रमण की चपेट में आए सरवा निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3887 को लगा कोरोना का टीका
कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 3887 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि 63 सौ लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि इसके लिए गांवों में 45 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जहां पर लोगों को टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए है जो इसकी रोज समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। यह अभियान 28 मई तक चलेगा।
होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगा ऑक्सीजन सिलेंडर
जिलाधिकारी ने जारी प्रेसनोट में बताया कि शासन के आदेश पर होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकेगा। जरुरतमंद इसके लिए गदिया स्थित सारंग गैस प्लांट से ऑक्सीजन ले सकते हैं। यहां पर मजिस्ट्रेट के रुप में केशव प्रसाद को तैनात किया गया है जिनका मोबाइल नंबर 8318221275 है।
संक्रमण से रोकथाम के बचाव की समीक्षा
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों को हैंड गल्बस, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध करा दिए जाएं। अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सैंपलिंग के कार्यों में तेजी लाने के साथ होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों पर बराबर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस से बचाव की जरुरत है। साथ ही कहा कि जो लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत की जानकारी नही है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी और इस संबंध में सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैंँ। वहीं देरशाम को आई जांच रिपोर्ट में जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम को इन पर बराबर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed