{"_id":"628bdc84c8f0242f1813168c","slug":"three-corona-positive-barabanki-news-lko6319506193","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन बाद मिले 3 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिन बाद मिले 3 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में करीब 25 दिन बाद तीन कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद तीनों को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों को इन पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इस तरह से जिले में एक बार फिर एक्टिव केसों की संख्या तीन हो गई है।
जिले में पिछले 25 दिनों से एक भी कोरोना का संक्रमित नहीं मिला। इसके चलते विभाग भी पूरी तरह से कोरोना को लेकर बेफिक्र हो गया था। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में करीब 1128 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में हरख क्षेत्र में दो और शहरी क्षेत्र में एक इस तरह से तीन कोरोना संक्रमित पाए गए।
जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है और चिकित्सकों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस अब तीन हो गए हैं। बताया कि 25 दिन बाद कोरोना के तीन संक्रमित मिलने के बाद सभी सीएचसी अधीक्षकों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।