{"_id":"61536bd98ebc3e4af030675f","slug":"three-arrest-barabanki-news-lko5977145189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, प्रेमी व उसका भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी, प्रेमी व उसका भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके भाई के साथ मिलकर पति को नशे की हालत में सरयू नदी में फिकवा दिया। पुलिस ने जब लापता युवक के मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की तो यह सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी पत्नी उसके प्रेमी व प्रेमी के भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा है। साथ ही सरयू नदी में लापता युवक की लाश तलाशने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की हैं। आरोपी युवक व महिला रिश्ते में मामी, भांजे लगते हैं।
एएसपी उत्तरी डॉ अवधेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीती 30 अगस्त की रात थाना रामनगर पर सहजराम यादव निवासी पृथ्वीपुरवा मजरे अमराई गांव ने अपने छोटे भाई मनोज कुमार यादव उर्फ पिंटू (30) के गायब होने की सूचना दी थी। 19 सितंबर को वादी द्वारा पुन: पुलिस को तहरीर दी कि मेरे भाई मनोज कुमार यादव उर्फ पिंटू को सुभाष उर्फ पिंटू व सुनील यादव पुत्र जगतपाल यादव निवासी ग्राम भौराखुर्द सहादतगंज थाना मसौली ने अपहरण कर कहीं गायब कर दिया है।
इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी सुभाष उर्फ पिन्टू व उसके भाई सुनील यादव व लापता मनोज की पत्नी नीलम देवी को इस मामले में गिरफ्तार किया। इन तीनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सुभाष उर्फ पिंटू ट्रक ड्राइवर है तथा मनोज यादव उर्फ पिंटू उसका रिश्तेदार है और रिश्ते में मामा लगता था ।
विज्ञापन
मनोज की पत्नी नीलम का अवैध संबंध सुभाष से था और वह सुभाष के पास रहना चाहती थी इसलिए मनोज को रास्ते से हटाने के लिए सुभाष को कहती थी। इसके बाद सुभाष और नीलम ने मनोज को मारने के लिए सुनील (सुभाष के भाई) से बात कर योजना बनाई। इसके बाद सुनील ने मनोज को खाने के लिए बुढ़वल स्टेशन बुलाया।
बताया जाता है कि नीलम और सुभाष के संबंधों की जानकारी मनोज को हो गयी थी। इसी लिए सुनील द्वारा ही मनोज को शराब पिलाने के बाद खाना खिलाया गया। जब मनोज नशे में हो गया तो वह मनोज को घर छोड़ने के बहाने से मारुति में पीछे लिटा कर सुभाष के साथ सरयू पुल पहुंचा और वहीं से मनोज को उफनाती नदी की बीच धारा में फेंक दिया। इसके बाद से आज तक उसका कोई पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि नदी में मनोज की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गयी है।