{"_id":"5a230e14babf12cb4054e8d096a1a71f","slug":"thousands-of-quintals-of-potatoes-drenched-in-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से ही भीगा हजारों क्विंटल आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से ही भीगा हजारों क्विंटल आलू
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में अचानक आए बदलाव से आलू किसानों की नींद उड़ गई है। भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरों के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी है। लेकिन कोल्ड स्टोर संचालक बहाना बना भंडारण करने में टालमटोल कर रहे हैं। जिससे किसान दिनभर परेशान घूमते रहे। दूसरी तरफ शनिवार दोपहर बाद और देर शाम को हुई हल्की बारिश से कोल्ड स्टोर के सामने ट्रॉलियों में लदा हजारों क्विंटल आलू भीग गया। हालत यह है कि जिले के सभी 24 कोल्ड स्टोर के सामने किसान ट्रॉलियों में आलू लिये जमा होने का इंतजार कर रहे हैं।
जिले में मौजूदा समय में 16 हजार 7 सौ हेक्टेयर पर आलू की बोआई की गई है। उद्यान विभाग ने उत्पादन का लक्ष्य 2 लाख 80 हजार मीट्रिक टन रखा है। उत्पादित आलू को भंडारित करने के लिए जिले में 24 कोल्ड स्टोरेज हैं इनकी भंडारण क्षमता 2 लाख 10 हजार मीट्रिक टन हैं। पर्याप्त मात्रा में कोल्ड स्टोर होने के बावजूद किसान आलू भंडारण की समस्या से दो चार हो रहा है। कोल्ड स्टोरों के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी है।
जबकि अभी आलू खोदाई की शुरूआत है ऐसे में यह हालात हैं और यदि जितना आलू बोया गया है वह सब खुद जाएगा तो यह समस्या बढ़ जाएगी। लेकिन इस समस्या को न ही कोल्ड स्टोर संचालक गंभीरता से ले रहे हैं और न ही विभागीय अधिकारी। वहीं शनिवार को मौसम में बदलाव से दोपहर बाद और देर शाम हुई हल्की से कोल्ड स्टोरों के सामने ट्रॉलियों में लदा हजारों क्विंटल आलू भीग गया। किसानों कहना है कि यदि ज्यादा बारिश हुई तो पूरा आलू खराब हो जाएगा।