फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thousands hands raised to the growth of the country

मुल्क की तरक्की के लिए उठे हजारों हाथ

Fri, 01 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 01 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thousands hands raised to the growth of the country
अलविदा की नमाज पढ़ने को मस्जिदों में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे को शहर से गांव तक मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज में भीड़ को देखते हुए पहले से सुरक्षा के लिए प्रबंध किया गया। इस दौरान अकीदतममंदों ने मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। 
विज्ञापन


रमजान के आखिरी जुमे को शहर से कस्बा व गांव तक मस्जिदों में अलविदा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। सुबह से ही मस्जिदों में भारी भीड़ रही जिसमें बच्चे भी शामिल रहे। रमजानुल मुबारक माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदें नमाजियों से भर गई।
विज्ञापन


अलविदा की नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क की सलामती व आपसी भाई चारा बना रहे इसके लिए भी दुआ भी मांगी। मस्जिदों में भीड़ को देखते हुए नगर पालिका व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिदों को जाने वाले रास्तों की नगर पालिका द्वारा सुबह से साफ-सफाई कराई गई। पुलिस द्वारा प्रमुख मस्जिदों को जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। शहरी क्षेत्र में जामा मस्जिद बेगमगंज, पीर बटावन मस्जिद, लाइनपुरवा मस्जिद, कचहरी मस्जिद, कुलवल्ला मस्जिद रसूलपुर, स्टेशन रोड मस्जिद, बंकी क्षेत्र स्थित मस्जिद सहित नगर क्षेत्र के सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

जामा मस्जिद में अधिक भीड़ होने पर नमाजियों ने रोड पर नमाज अदा की। यहां पर नमाज के पूर्व एसडीएम सदर नीलम यादव ने स्थिति का जायजा लिया। फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर व सुढ़ियामऊ, बड्डूपुर, सिद्धौर, कोठी, सतरिख, जैदपुर, कुर्सी, देवां, रामपुर कटरा, बड़ागांव, मसौली क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों की मसिजदों में काफी भीड़ रही। 

ग्रामीण अंचलों में तय समय पर पढ़ी गई नमाज
कस्बा जैदपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज तय समय पर पढ़ी गई। अलविदा की नमाज को लेकर छोटे बच्चों से लेकर सभी में बड़ी खुशी दिख सही थी।


कस्बे की सभी मस्जिदों समेत ग्रामीण क्षेत्र के रहमानगंज, मुरलीगंज, मौथरी, टिकरा, टेरा, मंगरवाल, बोजा, अहमदपुर, पारा, बरौली मलिक गांव में भी अलविदा की नमाज रोजदारों ने अदा की है। अलविदा की नमाज के बाद मौसम के सुहाने मिजाज से रोजदारों को कुछ रहात का अहसास जरूर हुआ। लोगों ने एक दूसरे को अलविदा की नमाज की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed