{"_id":"6983a77054fdf1c70305283d","slug":"those-who-won-elections-using-fake-names-are-afraid-of-sir-rahi-barabanki-news-c-315-1-brp1006-158043-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नामों के सहारे चुनाव जीतने वाले एसआईआर से डर रहे: राही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नामों के सहारे चुनाव जीतने वाले एसआईआर से डर रहे: राही
विज्ञापन
शहर के जिला पंचायत स्थित सभाागर में केंद्रीय बजट पर प्रेसवर्ता करते जिले के प्रभारी मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में केंद्र सरकार के बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। बजट के साथ-साथ उन्होंने एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध को भी सपा की राजनीतिक हताशा करार दिया। कहा कि विपक्ष के पास विषय नहीं है।
मंत्री राही ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है, लेकिन सपा को यह इसलिए खल रहा है क्योंकि अब सरकारी धन सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा के समय बजट का मतलब कुछ खास लोगों की तिजोरी भरना होता था, जबकि भाजपा का बजट किसान, गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करता है।
एसआईआर को लेकर सपा के रुख पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण से सपा घबराई हुई है। एसआईआर का उद्देश्य फर्जी और अवैध नाम हटाकर लोकतंत्र को मजबूत करना है, लेकिन सपा को इसमें साजिश नजर आ रही है। दरअसल, सपा को पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से डर लगता है। उन्होंने कहा कि जो लोग फर्जी नामों के सहारे चुनाव जीतने के आदी रहे हैं, उन्हें स्वाभाविक रूप से एसआईआर से डर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, संदीप गुप्ता, नवीन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।