फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   This time in Sawan, there are four Mangala Gauri fasts along with five Mondays.

Barabanki News: इस बार सावन में पांच सोमवार के साथ चार मंगला गौरी व्रत

Wed, 17 Jul 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 17 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
This time in Sawan, there are four Mangala Gauri fasts along with five Mondays.
महादेवा (बाराबंकी)। भगवान भोलेनाथ के सबसे प्रिय महीने सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है, और समापन भी सोमवार को ही हो रहा है । इस अद्भुत संयोग के साथ इस बार सावन में पांच सोमवार के साथ मंगला गौरी के चार व्रत भी पड़ेंगे। जो एक शुभ संयोग है। सावन महीने में भगवान शिव की आराधना पूजा विशेष फलदाई और मनोरथ पूर्ण करने वाली होती है।
विज्ञापन

कई दशकों बाद ऐसा शुभ सहयोग निर्मित हो रहा है कि सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सोमवार को ही समापन हो रहा है। इस साल सावन के कृष्ण पक्ष में दो सोमवार और शुक्ल पक्ष में तीन सोमवार पड़ेंगे जो की भक्तों के लिए बहुत ही लाभकारी होंगे। लोधेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि 72 सालों के बाद सावन में पांच योग के साथ पंच राज योग पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मंगला गौरी के होंगे व्रत-
23 जुलाई को पहला मंगला व्रत।
30 जुलाई को दूसरा मंगला वृत।
06 अगस्त को तीसरा मंगला व्रत।
13 अगस्त को चौथा मंगला गौरी व्रत

तैयारियां अधूरी
सावन में श्री लोधेश्वर महादेव में लगने वाले भव्य मेले की तैयारियां अभी भी परवान नहीं चढ़ सकी है। कुछ जगहों पर जल भराव की समस्या व्याप्त है।कई जगहों पर नल खराब पड़े हुए हैं। सावन मेले को लेकर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है, प्रशासन की तरफ से बैरिकेटिंग का काम कराया जा रहा है। लेकिन निकास द्वार के बगल में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed