फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Training for the second batch on quality education in Balvatika has begun.

Barabanki News: बालवाटिका में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू

Thu, 10 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Training for the second batch on quality education in Balvatika has begun.
बाराबंकी। को-लोकेटेड परिषदीय विद्यालयों की बालवाटिकाओं में बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर प्रारंभिक शिक्षा को लेकर शिक्षकों और एजुकेटर्स को निपुण बनाया जा रहा है। इसको लेकर नगर संसाधन केंद्र संतशाला में दूसरे बैच का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने संतशाला पहुंचकर प्रशिक्षण से जुड़े कार्य को परखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बालवाटिका स्तर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और एजुकेटर्स का निपुण होना बेहद जरूरी है। जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता को मजबूत करना है, ताकि प्री-प्राइमरी स्तर पर ही बच्चों की नींव मजबूत की जा सके।
विज्ञापन

संतशाला में चल रहे इस द्वितीय बैच में नोडल एआरपी, नोडल शिक्षक संकुल, सीडीपीओ और ईसीसीई एजुकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ संदर्भदाताओं ने प्रतिभागियों को बाल मनोविज्ञान, प्रारंभिक शिक्षा की बारीकियों और खेल-खेल में सीखने की गतिविधि आधारित तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। एसआरजी पद्मजा त्रिपाठी, एआरपी लक्ष्मी सिंह, नोडल संकुल ममता दुबे और मंजुला सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए रोचक गतिविधियों, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग और क्षमता संवर्द्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed