{"_id":"6840a35e826b4819ca0c3542","slug":"they-attacked-with-hand-grenades-and-looted-cash-and-jewellery-barabanki-news-c-315-1-brp1006-140898-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हथगोले से हमला कर नकदी व जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हथगोले से हमला कर नकदी व जेवर लूटे
Thu, 05 Jun 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली फतेहपुर के बेहटी गांव में बुधवार भोर में एक मकान से दो लाख की नकदी व साढ़े तीन लाख के आभूषण लूट लिए। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को परिवार के एक सदस्य ने पकड़ लिया। साथी को फंसता देख दूसरे बदमाश ने हथगोला फेंक कर साथी को छुड़ा लिया। बेहटी गांव निवासी हसीब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार भोर में तीन लोग पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी से दो लाख की नकदी व 40 ग्राम सोने के जेवर व 350 ग्राम चांदी की पायल आदि लेकर भागने लगे। इस दौरान अचानक हसीब के पुत्र दानिश की आंख खुल गयी। उसने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग भी जाग गए।
साथी को फंसता देख दूसरे बदमाश ने हथगोला फेंक दिया। इससे हुए धमाके के बाद धुआं फैल गया। इसी का फायदा उठाकर कर बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर मौके से भाग निकले। गनीमत रही कि हथगोले के हमले से परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी भी की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।