{"_id":"642dba850aa940567504a774","slug":"there-will-be-strict-guard-at-209-polling-places-barabanki-news-c-13-1-167626-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 209 मतदेय स्थलों पर रहेगा कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 209 मतदेय स्थलों पर रहेगा कड़ा पहरा
Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। निकाय चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 77 मतदान केंद्रों के 209 मतदेय स्थलों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से निगरानी की जाएगी। चुनाव के दिन अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। बता दें कि नगर पालिका नवाबगंज के अलावा 13 नगर पंचायतों में 160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 447 मतदेय स्थल हैं। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले ही मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के आधार पर छंटनी कर ली गई है। 23 मतदान केंद्रों के 68 मतदेय स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है जबकि 34 मतदान स्थलों के 99 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील माना गया है। इसके अलावा अतिसंवेदनशील प्लस में 20 मतदान केंद्रों के 42 मतदेय स्थल शामिल किए गए हैं।
पिछले दस वर्षों में हुए चुनावों के दौरान अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। निकायों में पूर्व में हुए चुनावी विवादों, पुरानी रंजिशों में शामिल लोगों का ब्योरा खंगाला जा रहा है और लाइसेंसी शस्त्र भी जमा कराए जा रहे हैं। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को 107/116 के तहत नोटिस जारी कर पाबंद कराया जा रहा है। आपराधिक छवि के व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर आदि की पल-पल की गतिविधियों की निगरानी हो रही हैै।
वर्जन
मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के आधार पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा जिससे मतदान की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। पाबंदी और शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक