{"_id":"69443017192a6430e00f244a","slug":"there-was-fog-in-the-morning-but-mild-sunshine-provided-relief-in-the-afternoon-barabanki-news-c-315-1-brb1001-154368-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सुबह रही कोहरे की धुंध, दोपहर में हल्की धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सुबह रही कोहरे की धुंध, दोपहर में हल्की धूप ने दी राहत
Thu, 18 Dec 2025 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सर्दी के बावजूद कोटवाधाम में स्कूल जाते बच्चे।
बाराबंकी। सर्दी के सितम से जनजीवन बेहाल है। कोहरे से राहत के आसान फिलहाल नहीं हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले में सुबह 11 बजे तक कोहरा गिरा। गलन और शीतलहर के कारण सुबह और शाम सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ठंड की वजह से लोग जरूरी कार्य होने पर ही घर से निकले। दृश्यता कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि दोपहर में हल्की धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। शाम होते-होते सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पाला भी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी अभी और सताएगी। न्यूनतम तापमान 8.5 व अधिकतम 19.4 डिग्री तक दर्ज किया गया।
कोहरा व सर्दी का असर जिला अस्पताल में भी देखने को मिला। इमरजेंसी के सामने अलाव के पास लोग सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे भी खूब ठिठुरे। कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे वाले गांवों में कोहरे के साथ पाला भी पड़ा। लोग ठिठुरते हुए नजर आए। बच्चे भी ठिठुरे। लेकिन कोटवाधाम, रानीकटरा, खजुरी व बरोलिया में अलाव नहीं जले। सुबह सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
सीओ ने चौकीदारों को कंबल बांटे-- -
फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय कोतवाली परिसर में ग्राम चौकीदारों को कबंल का वितरण सीओ जगत राम कनौजिया ने किया।
रेडियम पट्टी लगाकर चालकों को किया जागरूक-- -
सफदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ-अयोध्या हाईवे के अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को वाहनों में रेडियम पट्टी लगाई। प्लाजा मैनेजर अनुपन द्विवेदी ने बताया कि रेडियम पट्टी कोहरे व धुंध में वाहनों के संचालन में सहायक है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फोटो
पर्यटन नगरी देवा में सर्दी से बचाव के इंतजाम अधूरे
देवा। पर्यटन नगर देवा में अलाव की व्यवस्था अधूरी है। कुछ स्थानों पर अलाव की औपचारिकता की गई। अधिकतर स्थानों पर अलाव जलते नहीं दिखे। इससे देवा आने वाले पर्यटक सर्दी से परेशान रहे।
सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार होने के कारण यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को पूरे कस्बे में महज कौमी एकता द्वार पर चंद लकड़ियां जलाकर अलाव की औपचारिकता पूरी की गई। मजार गेट, पार्किंग स्थल, नुमाइश ग्राउंड, प्रमुख कुर्सी रोड चौराहा, ब्लाॅक चौराहा पर अलाव नहीं दिखे। कई दुकानदार अपने स्रोत से अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। नगर पंचायत देवा के अध्यक्ष हारुन वारसी ने बताया कि अभी लकड़ी का टेंडर नहीं हुआ है। इसलिए निजी संसाधनों से कस्बे के कौमी एकता द्वार व मजार गेट पर अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
कोहरा व सर्दी का असर जिला अस्पताल में भी देखने को मिला। इमरजेंसी के सामने अलाव के पास लोग सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे भी खूब ठिठुरे। कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे वाले गांवों में कोहरे के साथ पाला भी पड़ा। लोग ठिठुरते हुए नजर आए। बच्चे भी ठिठुरे। लेकिन कोटवाधाम, रानीकटरा, खजुरी व बरोलिया में अलाव नहीं जले। सुबह सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
सीओ ने चौकीदारों को कंबल बांटे
फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय कोतवाली परिसर में ग्राम चौकीदारों को कबंल का वितरण सीओ जगत राम कनौजिया ने किया।
रेडियम पट्टी लगाकर चालकों को किया जागरूक