फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was electricity crisis throughout the night in 607 villages.

Barabanki News: 607 गांवों में पूरी रात रहा बिजली संकट

Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was electricity crisis throughout the night in 607 villages.
बाराबंकी। तेज हवा व बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर तार टूटने से 607 गांवों की बिजली रातभर भर गुल रही। इससे करीब साढ़े तीन लाख आबादी को शुक्रवार की रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी। हालांकि ग्रामीणों ने इसकी सूचना इलाकाई अधिकारी को दी, लेकिन फाॅल्ट शनिवार सुबह ही दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन



मसौली क्षेत्र में शुक्रवार रात नौ बजे फतेसराय गांव के पास बांस का झुरमुट बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे बिजली के तार टूट गए। शिकायत के बाद रात में कोई देखने तक नहीं आया। इससे देवकलिया, मसौली, बड़ागांव, बांसा, ज्योरी, गुरेला, रहरामऊ समेत 300 गांवों की करीब दो लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार सुबह 11 बजे फाॅल्ट दुुरुस्त हुआ। जेई लालजी सिंह का कहना है कि बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


निंदूरा क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे सरसावां गांव के पास पेड़ की डाल गिरने से मुख्य लाइन का तार टूट गया, जिससे खरिहानी, सेमरी, कोडारी, दरावा समेत 210 गांवों की बिजली ठप हो गई। इससे करीब 70 हजार आबादी प्रभावित रही। जेई विकास शुक्ला का कहना है कि फाॅल्ट दुरुस्त कर शनिवार सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। त्रिलोकपुर क्षेत्र में देवा नहर के पास मुख्य लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से निजामपुर, मनभावनपुरवा, तेलियानी, अशोकपुर, नहामऊ समेत करीब 96 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। शनिवार को करीब 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू तो हुई, लेकिन दो घंटे बाद फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीओ रामगोपाल यादव ने बताया कि फाॅल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। रामसनेहीघाट क्षेत्र में शुक्रवार रात सनौली मजरे बेलसड़ी गांव के पास एचटी लाइन का तार टूट गया। इससे बेलसड़ी गांव की एक हजार आबादी प्रभावित रही। एसडीओ रामसेवक गुप्ता का कहना है कि तार बदलवा दिया गया है और शनिवार सुबह बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed