फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft in shop

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी

Thu, 21 Jan 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
theft in shop
फतेहपुर (बाराबंकी)। अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर शराब की कई पेटियां व नकदी उठा ले गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर सेल्समैन व दुकान मालिक ने खोजबीन शुरू की तो दुकान से कुछ दूरी पर लगे पुआल के ढेर में शराब की पेटियां रखी हुईं मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोसार निवासी धनीराम की शराब की दुकान है। इनकी दुकान फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर बुधियापुर चौराहे पर है। दुकान का सेल्समैन सूरज कुमार प्रतिदिन की भांति मंगलवार को दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। रात में चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर रखी कई पेटी शराब व चार हजार की नकदी उठा ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

दुकान के पीछे खेत में चोरों के पैरों के निशान बने हुए थे। जिस तरफ पैरों के निशान गए थे ग्रामीण उसी तरफ गए तो एक पुआल के ढेर में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गईं थीं। सेल्समैन सूरज ने बताया कि 14 पेटी शराब व चार हजार रुपये गायब थे। सूचना पर सीओ योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना की जांच करने पहुंचे। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, शराब की कई पेटियां मिली हैं, हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed