{"_id":"62796ff2d49ba300703a96f9","slug":"theft-barabanki-news-lko629849457","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के खरसतिया गांव निवासी किसान के मकान में घुसे चोर करीब 18 लाख रुपये कीमत के जेवर, नकदी व बर्तन उठा ले गए। वह मकान के पीछे की खिड़की तोड़ कर अंदर पहुंचे थे। सोमवार सुबह कमरों का सामान बिखरा पड़ा होने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की है।
रविवार की रात अनुराग सिंह अन्नू के मकान में घुसे चोर कमरों में रखी आलमारी व बक्सों का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी, कीमती बर्तन व कपड़े उठा ले गए। पुलिस को बताया कि आलमारी व बक्सों में 70 हजार नकद, सोने के कई जेवर और कीमती बर्तन व कपड़े उठा ले गए।
चोरी हुए सामान की कीमत 18 लाख से अधिक बताई जा रही है। रविवार रात परिवार के कई लोग वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे तथा अन्य लोग आंगन व एक कमरे में सो रहे थे। चोर मकान के पीछे की ओर लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर पहुंचे और कमरों की कुंडी खोल कर सारा सामान बटोर कर निकल गए। सोमवार सुबह जागने पर कमरों के दरवाजे खुला होने व वहां सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके की जांच कर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया है। मालूम हो कि मार्च-अप्रैल माह में कोतवाली के वैद्य खेरा, चौबीसी, सहित थाना कोठी, लोनीकटरा व सुबेहा क्षेत्र के गांवों में चोरी की कई बड़ी वारदातें हुई हैं। पुलिस इन घटनाओं में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी। कोतवाल बीके वर्मा ने बताया कि चोरी की शिकायत पर मौके की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।