फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft

सराफा दुकान का शटर तोड़ लाखों के गहने चोरी

Fri, 11 Mar 2022 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
theft
सिद्धौर (बाराबंकी)। भानमऊ चौराहे पर बीती रात पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर सराफा की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रात में रखवाली करने वाले चौकीदार ने सुबह इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र निवासी पम्मू सोनी उर्फ प्रमोद की भानमऊ चौराहे पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार को प्रमोद दुकान बंद कर घर चला गया। रात लगभग दो बजे चौराहे के चौकीदार ने दुकान मालिक को फोन पर सूचना दी कि दुकान का शटर खुला हुआ है। रात में ही दुकान पर पहुंचे तो देखा शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर पहुंच गए।
विज्ञापन

चोरों ने यहां से लगभग पांच किलो चांदी, 60 ग्राम सोने के जेवरात उठा ले गए। इसके अलावा काउंटर में रखे आठ हजार रुपये नकद पर भी हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक ने इसकी सूचना फोन पर पुलिस को दी और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। कोठी थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed