{"_id":"61e713e420ecf0434e4ce564","slug":"theft-barabanki-news-lko614053025","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े मकान का ताला तोड़ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े मकान का ताला तोड़ चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सर्द रातों में भी चोर सक्रिय हो गए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब पौने दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पड़ताल में लगी थी।
शहर के पल्हरी टेम्पो स्टैंड के पास मोहल्ला लेवटाबाग है। कोठी थाना क्षेत्र के गुमटा गांव निवासी मो. इसरार यहां किराए के मकान में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। मां महरुलनिशां का देहांत होने के कारण इसरार व उनका परिवार गांव गया था। मकान में ताला लगा था।
सोमवार रात चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर 90 हजार रुपये नकद, सोने के गहने समेत करीब पौने दो लाख की संपत्ति उठा ले गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मंगलवार को जब इसरार यहां पहुंचा तो उसे पूरी बात पता चली। इसरार ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं वारदात से मोहल्ले में दहशत है। (संवाद)