{"_id":"615ca7c48ebc3e0c165180d9","slug":"theft-barabanki-news-lko598805314","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर सराफ की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर सराफ की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में सक्रिय चोरों के गैंग ने पुलिस चौकसी को धता बताते हुए एक सर्राफा की दुकान में नकब लगा कर हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल में सर्राफा व्यापारी विजय कुमार वर्मा की शगुन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार की रात इनकी दुकान में पीछे की दीवार की तरफ से चोर नकब लगाकर घुसे। चोर दुकान में रखी 20 हजार की नकदी समेत लाखों रुपया कीमत के सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब आस पास के लोगों ने दुकान में नकब कटी देखी तो इस बारे में व्यापारी को बताया।
इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। वहीं व्यापारी ने पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों पर रंजिशन दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि शहर में जो भी चोरी की घटनाएं हुई है उनके खुलासे के लिए अलग से पुलिस टीम लगायी गयी है।
विज्ञापन
चेन स्नेचर भी नहीं आए पकड़ में
शहर में बीते दिनों चेन स्नेचिंग के भी कई मामले सामने आ चुके है। घंटाघर मार्ग पर एक मंदिर में हुई चोरी का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। चुस्त दुरुस्त पुलिसिंग के दावे के इतर सक्रिय चोर व चेन स्नेचर हर दिन किसी न किसी वारदात को आसानी से अंजाम देने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं।
किसान के घर से चोरी
मसौली। कस्बा शहाबपुर में चोरों ने एक किसान घर को निशाना बनाते हुए 30 हजार की नगदी सहित लाखों के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने पर दी है। कस्बा शहाबपुर निवासी सुंदरलाल परिजनों के साथ खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान घर मे घुसे अज्ञात चोर बक्से में रखी 30 हजार की नगदी सहित अन्य कीमती समान व जेवर गहने उठा ले गये। संवाद