{"_id":"613bac738ebc3e7fd851a887","slug":"theft-barabanki-news-lko594988444","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान से साढ़े तीन लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान से साढ़े तीन लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेदाबाद (बाराबंकी)। सराफा की दुकान में सेंध लगाकर चोर साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं दुुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर शातिर चोर डीवीआर तक अपने साथ उठा ले लिए। सुबह सूचना मिलने पर दुकानदार व पुलिस मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। हालांकि नेशनल हाईवे पर स्थित एक बैंक के पास हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोलने के लिए काफी है।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित सफेदाबाद चौराहे की है। यहां पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। उसी से मिली हुई डॉ. डीके सिंह की क्लीनिक है। शहर के रसूलपुर मोहल्ला निवासी राजीव रस्तोगी ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि हमेशा की तरह वह गुुुरुवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी क्लीनिक से डॉ. डीके सिंह ने फोन कर बताया कि दुकान में चोरी हो गयी है।
चोर पहले क्लीनिक के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उसके बाद क्लीनिक के अंदर ही दीवार में सेंध लगाकर सराफा की दुकान में पहुंचे। उसके बाद दुकान के शोकेस में लगे करीब साढ़े तीन किलो चांदी के आभूषण और दराज में रखे 10 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डीवीआर मशीन भी उठा ले गए। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच शुरू की। इस बाबत सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि सराफा की दुकान में चोरी की घटना की जानकारी हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पहले भी हुई चोरियों का नहीं हो सका खुलासा
चौराहे पर स्थित सराफा की दुकान में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश दिखा। उनका कहना है कि पुलिस पेट्रोलिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। पेट्रोलिंग की बजाय हाईवे पर गुजरने वाले भारी वाहनों से वसूली में मशगूल रहती है।
जिसका फायदा उठाकर चोर घटनाओं को अंजाम देते हैं। मगर, घटना का खुलासा दूर पुलिस केस दर्ज करना जरूरी नहीं समझती। यहीं कारण है कि सफेदाबाद स्थित प्रधान मार्केट में मोबाइल की दुकान, आदर्श मेडिकल स्टोर के बगल से स्थित बैटरी की दुकान व कबाड़ी की दुकान में हुई घटनाएं आज भी पहेली बनी है।