फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man gave his life after not getting a job in the army

Barabanki News: सेना में नहीं मिली नौकरी तो युवक ने दी जान

Wed, 31 May 2023 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 31 May 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life after not getting a job in the army
कमरे में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद
विज्ञापन

फोटो- 48
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीपुरम में सेना में जाने की तैयारी में जुटे एक युवक का शव फंदे
से लटका पाया गया। पुलिस को एक सुुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि सेना में नौकरी न मिलने से जान दे रहा है। अब अगले जन्म में सेना में नौकरी मिलेगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान गांव निवासी धर्मराज वर्मा का पुत्र आदर्श वर्मा (22) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीपुरम में बने मकान में रहता था। वह सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। बुधवार दोपहर परिजनों द्वारा उसके मोबाइल पर काल की जाती रही मगर रिसीव नहीं हुई। इस पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। पड़ोसियों ने मकान के अंदर देखा तो युवक कमरे में फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पिता को संबोधित सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि इस बार लिस्ट में नाम नहीं आने से सेना में नौकरी नहीं मिली है मगर अगले जन्म में सैनिक जरूर बनुंगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed